सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने आदित्यपुर- कांड्रा मार्ग पर अभियान चलाया. इस दौरान सर्विस रोड पर डेंजर तरीके से पार्किंग किए गए वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हेकिल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 89,750 रुपये जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन
ट्रैफिक प्रभारी ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि सर्विस रोड में अवैध पार्किंग न करें. उन्होंने कहा कि पकड़े जाने पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.
ट्रैफिक पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें कि औद्योगिक सेक्टर में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण बाहर से आने वाली गाड़ियां सर्विस रोड में खड़ी हो जाती हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

विज्ञापन
