सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को ट्रैफिक प्रभारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में चौका थाना क्षेत्र में ट्रैफिक जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान विभाग ने कुल 17 हजार रुपए का जुर्माना वसूला.

विज्ञापन
ट्रैफिक प्रभारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि चौका थाना पुलिस के सहयोग से क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव, अवैध पार्किंग और वाहनों में काला शीशा लगाकर चलने वालों से जुर्माना वसूला गया. उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए यात्रा करने की अपील की.

विज्ञापन
