सरायकेला: शनिवार को तिरुलडीह थाना परिसर में दुर्गा पूजा 2025 को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में पंचायत समिति प्रमुख प्रतिमा पातर, ग्रामीण मुखिया, ग्राम प्रधान, शांति समिति सदस्यगण एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

बैठक के दौरान दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही अवैध अफीम की खेती और उसके परिवहन की रोकथाम पर भी विशेष चर्चा की गई.
थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न करने की अपील की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर संभव सहयोग करेगी और किसी भी प्रकार की सूचना होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने का अनुरोध किया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
