कुकड़ू/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के पारगामा में मंगलवार को आए तेज आंधी और बारिश के बीच वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई. महिला का नाम शांति बराल बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला खेत में काम कर रही थी इसी दौरान घर से 200 मीटर की दूरी पर वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीणों में मायूसी छा गई है. बताया जा रहा है कि मृतक को 2 पुत्र हैं. मामले की सूचना मिलते ही पारगामा पंचायत के मुखिया मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. वही आगे की कार्यवाही में जुट गई है.
विज्ञापन

