चांडिल: अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत तिरूलडीह थाना क्षेत्र के बड़ालापांग में एक युवक का शव बरामद हुआ. मृत युवक पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुडीह गांव का राजेश महतो बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि युवक लापांग गांव के एक शादी समारोह में आया था और तड़के चार बजे के आसपास दारूदा की ओर जा रहा था. इस बीच किसी कारण से बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर गिर गया और उसकी मृत्यु हो जाने की आशंका जताई जा रही है.
तिरूलडीह थाना प्रभारी अभिनाश कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया और मौके से प्राप्त मोटरसाइकिल को ट्रैक्टर की सहायता से तिरूलडीह थाना ले जाया गया. झारखंड आंदोलनकारी सह जीप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो ने कहा कि मृत युवक के आश्रित को सरकारी प्रावधान के अंतर्गत समुचित लाभ दिया जाना चाहिए, जिससे परिवार के सदस्यों को इस दुख की घड़ी में सहयोग मिल सके.

