सरायकेला/ Rasbihari Mandal राजनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड प्रशासन द्वारा टीबी मरीजों के लिए पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार ने किया. स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में टीबी से पीड़ित दर्जनों लाभुकों को पोषण युक्त खाद्य सामग्री प्रदान की गई.

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने टीबी मरीजों से नियमित रूप से दवा सेवन करने, पौष्टिक भोजन लेने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की अपील की. अधिकारियों ने बताया कि सरकार की निक्षय पोषण योजना के तहत मरीजों को उपचार अवधि तक आर्थिक सहायता और पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके और तेज़ी से स्वास्थ्य सुधार हो सके.
प्रखंड प्रशासन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देना और समाज में टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. प्रशासन का लक्ष्य है कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से जल्द टीबी मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
