सरायकेला: सरायकेला- टाटा मार्ग पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में 25 वर्षीय सागर मुखी गंभीर रूप से घायल हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार सागर मुखी जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र का निवासी है. वह सरायकेला थाना अंतर्गत मानिक बाजार में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था.
घटना देर रात करीब 2:30 बजे कशी साहू कॉलेज मोड़ के पास हुई. बताया जा रहा है कि अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक को गंभीर चोटें आईं. सूचना मिलते ही सरायकेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

