सरायकेला: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के तहत मंगलवार को कुचाई और राजनगर प्रखंडों में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की.

विज्ञापन
जिला स्तर से आए IEC एवं SLWM CUM SBM-G के जिला समन्वयकों ने पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों, जलसहियाओं और मुखियाओं को स्वच्छता सर्वेक्षण के मापदंडों, मूल्यांकन प्रक्रिया और तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी उपस्थित कर्मियों से कहा कि वे अपने स्तर से पंचायतों को स्वच्छ और सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से न केवल स्वच्छता में सुधार होगा बल्कि पंचायतों की रैंकिंग भी मजबूत होगी.

विज्ञापन
