सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार सुमित कुमार चौधरी ने सोमवार को पटनायक टोला तेली साई क्षेत्र से अपने चुनावी प्रचार अभियान का धमाकेदार आगाज़ किया. पहले ही दिन सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को गरमा दिया.

पदयात्रा, नारेबाजी और जनसंपर्क के जरिए उन्होंने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. जनसंपर्क के दौरान सुमित कुमार चौधरी ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और नगर के समग्र विकास का विजन साझा किया. उन्होंने साफ- सफाई व्यवस्था, बेहतर सड़क निर्माण, जल निकासी सुधार, पेयजल सुविधा और नागरिक सेवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने कहा कि यह चुनाव नगर के भविष्य के निर्माण का चुनाव है.
सुमित कुमार चौधरी ने कहा कि वह नेता नहीं बल्कि जनता का बेटा बनकर काम करना चाहते हैं. अभियान के दौरान कई जगह स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं रखीं. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे मजबूत शुरुआत बताते हुए जीत का दावा किया है.

