सरायकेला/ Pramod Singh जिले के मनोज महतो ने जमशेदपुर में आयोजित सीनियर नेशनल बेंच प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबको प्रभावित किया है. मनोज महतो ने 53 किलोग्राम वर्ग में 80 किलोग्राम वजन उठाकर अपने साथ- साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है.

मनोज महतो ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने वजन वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया. उनके इस प्रदर्शन से न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य में गर्व की लहर दौड़ गई है.
मनोज महतो की इस उपलब्धि से उनके प्रशंसकों और समर्थकों में खुशी की लहर है. लोग उनकी मेहनत और समर्पण की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं.
प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के बाद मनोज महतो ने कहा कि वह आगे भी अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे और झारखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपने परिवार, कोच और समर्थकों का आभार व्यक्त किया है.

