आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत गुरुवार को गम्हरिया, आदित्यपुर और आरआईटी थाना का औचक निरिक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने तीनों थाना प्रभारियों से थाना में चल रहे कामकाज का लेखा-जोखा लिया. साथ ही पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से बातचीत कर उन्हें हो रही समस्याओं को जाना.

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने गुंडा पंजी, लंबित कांडों एवं वारंटियों के संबंध में पूछताछ की. उन्होंने बताया कि यह एक रूटीन वर्क है ताकि थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों के गतिविधियों की जानकारी ली जा सके. तीनों थानों में किए जा रहे कार्यों पर उन्होंने संतुष्टि जताई. उन्होंने कहा कि कुछ जरूरी दिशा- निर्देश दिए गए हैं जिसे ससमय पूर्ण करने को कहा गया है.

विज्ञापन
