आदित्यपुर (Sumeet Singh) गुरुवार को एसपी आनंद प्रकाश ने आदित्यपुर थाना के नए भवन का निरीक्षण किया. विदित हो कि एक माह पूर्व ही करीब पौने तीन करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक थाना भवन बनकर तैयार है, जो उद्घाटन की बाट जोह रहा है. हालांकि विभागीय स्तर पर अभी भवन हैंडोवर नहीं किया गया है.

विज्ञापन
एसपी आनंद प्रकाश ने बताया, कि संबंधित विभाग के साथ पत्राचार किया जा रहा है. जल्द ही थाना नए भवन में शिफ्ट होगा. उन्होंने थाना भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को बेहतर बताया. उन्होंने कहा भविष्य को ध्यान में रखते हुए थाना के नए भवन का निर्माण किया गया है. सभी सामान उच्च कोटि के लगाए गए हैं. उन्होंने जल्द ही इसके उद्घाटन होने की बात कही है.
विज्ञापन

