सरायकेला: जिले में आगामी त्योहारों के मद्देनजर विधि- व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की अध्यक्षता में यह बैठक उनके कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई. बैठक में सरायकेला- खरसावां चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग समूहों तथा विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उद्योग प्रतिनिधियों के साथ जिले में विधि- व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने प्रतिनिधियों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और कहा कि प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है.
बैठक में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष चर्चा हुई. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि औद्योगिक इलाकों में गश्ती को और सुदृढ़ किया जाए, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की संभावना न रहे. उन्होंने त्योहारों के दौरान यातायात नियंत्रण, अपराध रोकथाम और आमजन की सुरक्षा के लिए सभी थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए.
इसके साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी विचार- विमर्श किया गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन और उद्योग समूहों के आपसी सहयोग से जिले में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और औद्योगिक शांति कायम की जा सकेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
