सरायकेला: सरायकेला नगर क्षेत्र स्थित मौसीबाड़ी मंदिर में समाजसेवी आकाश अग्रवाल ने टाईल्स लगवाया. आकाश अग्रवाल ने बताया कि जगन्नाथ रथ यात्रा में आने वाले भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसलिए मंदिर में मार्बल टाईल्स लगवाया गया है.
रथयात्रा के दौरान मौसीबाड़ी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते है. आकाश अग्रवाल ने बताया मंदिर की सीढिय़ां काफी जर्जर हो गई थी. मार्बल टाइल्स लगने से श्रद्धालुओं को सीढ़ियां चढ़ते समय हादसे का डर नही रहेगा. उन्होने कहा अगले साल महाप्रभु के सिंहासन पर भी टाईल्स लगवाएंगे.
विज्ञापन


