आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai आदित्यपुर रेलवे स्टेशन कोल्हान क्षेत्र का एक अत्यंत व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशन है. बावजूद इसके यहां से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है.

झारखंड चेतना मंच पिछले कई दिनों से लगातार यह मांग कर रहा है कि आदित्यपुर स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए. इन ट्रेनों में टाटा- थावे एक्सप्रेस, टाटा- बक्सर एक्सप्रेस, टाटा- दुर्ग एक्सप्रेस, टाटा- गोड्डा एक्सप्रेस, टाटा- जयनगर एक्सप्रेस, टाटा- धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस सहित अन्य सभी पैसेंजर, मेमो और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं.
इस मांग को लेकर झारखंड चेतना मंच द्वारा 28 अगस्त (गुरुवार) को सुबह 8:00 बजे से आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के माध्यम से रेलवे प्रशासन से अपील की जाएगी कि आदित्यपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को अविलंब बहाल किया जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.
इस जनहित अभियान का आयोजन झारखंड चेतना मंच के सक्रिय सदस्य सुरेशधारी, समरेंद्र तिवारी, राहुल यादव तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
