सरायकेला/ Pramod Singh चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश (आईएएस) का सोमवार को स्वागत किया. इस अवसर पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया.

चेंबर के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह मुलाकात बेहद सकारात्मक रही. उन्होंने उम्मीद जताई कि अभिनव प्रकाश के मार्गदर्शन में चेंबर और प्रशासनिक कार्यालय के बीच सहयोग को नई दिशा मिलेगी और सरायकेला के विकास में तेजी आएगी.
महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि प्रशासन के साथ मिलकर व्यापार, उद्योग और सामाजिक विकास के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अभिनव प्रकाश के अनुभव और दूरदर्शिता से क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और विकास संभव होगा.
मौके पर चेंबर के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, उपाध्यक्ष अरुण सेक्सरिया, उपाध्यक्ष जनक गोयल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, पूनम चंद्र अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संजय सेकसरिया, विकास चौधरी, ललित चौधरी और आशुतोष चौधरी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे.

