सरायकेला/ Pramod Singh प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रखंड के बीस विद्यालयों के प्रबंधन समिति के दो- दो सदस्यों ने हिस्सा लिया. कार्यशाला में सदस्यों को विद्यालय के सफल सांचलन में विद्यालय प्रबंधन समिति की आवश्यकता और महत्व के बारे में बताया गया.

सदस्यों को उनके उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि विद्यालय की समस्याओं की पहचान करने एवं उसके समाधान में विद्यालय प्रबंधन समिति का अहम योगदान होता है. विद्यालय में पुस्तकालय के उपयोग से बच्चों में सीखने की क्षमता विकसित होती है. सभी सदस्यों को अपने अधीनस्थ विद्यालय में नियमतः पुस्तकालय का उपयोग सुनिश्चित करवाने की बात कही गई. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सांत्वना जेना, गौतम कुमार, राहुल घोष एवं सुनील कुमार के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बीआरसी के अन्य कर्मी मौजूद थे.

