सरायकेला: ‘सौभाग्य राष्ट्र’ नामक नए मासिक अख़बार का मंगलवार को डीसी नीतीश कुमार सिंह ने विमोचन किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो, जनसंपर्क विभाग के अधिकारी अविनाश कुमार, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ जेएन दास, डीन जे. राजेश, समाजसेविका पुराबी घोष, शीश महल के गगन रस्तोगी, डाक विभाग से निशांत कुमार, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान, जागृति दास, नंदन उपाध्याय, संस्कार उदय के दिग्विजय जी, सोहन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

आदित्यपुर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया. उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने ‘सौभाग्य राष्ट्र’ अख़बार के संस्थापकों और टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अख़बार निष्पक्ष और जनहित आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देगा. वक्ताओं ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और सशक्त बनाने वाला कदम बताया.
मुख्य संरक्षक मनमोहन सिंह राजपूत ने कहा कि अख़बार की प्राथमिकता आम जनता की जमीनी समस्याओं, युवाओं के सपनों और किसानों- मजदूरों की आवाज़ को मंच देना होगा. मुख्य संपादिका डॉ शालिनी प्रसाद और उप संपादिका शिवांगी सिंह ने बताया कि समाचार पत्र समाज में सकारात्मक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का प्रयास करेगा. उप संपादक डॉ नवीन प्रधान, संवाददाता सुशील सारंगी, माधव चन्द्र साहू और देवाशीष नायक का भी विशेष योगदान रहा. उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि ‘सौभाग्य राष्ट्र’ अख़बार जनता के लिए एक सशक्त मंच साबित होगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
