सरायकेला/ Pramod Singh केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार को सरायकेला जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाग लिया. बैठक के दौरान उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए.

बैठक में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, इचागढ़ विधायक सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.
केंद्रीय मंत्री ने विद्युत, खाद्य आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण तथा पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन और पारदर्शिता पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
