खरसावां: सरायकेला और खरसावां की सीमा से होकर गुजरने वाली संजय नदी का जलस्तर मंगलवार को काफी बढ़ गया. दोपहर करीब 12 बजे खपरसही गांव के पास स्थित पुलिया पर नदी का पानी बहने लगा. इससे सरायकेला- खरसावां मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया.

विज्ञापन
करीब 1 बजे पुलिया के ऊपर से तीन फीट तक पानी बहने लगा. इसके बाद मार्ग पूरी तरह बंद हो गया. कई वाहन चालकों को पानी के बीच पुल पार करने की कोशिश करते देखा गया. मार्ग ठप होने के बाद वाहन चालकों को राज खरसावां बोर्ड बिल होकर आवागमन करना पड़ा. देर शाम जलस्तर घटने के बाद ही इस मार्ग पर आवागमन सामान्य हो पाया. पुलिया डूबने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
