सरायकेला/ Pramod Singh रविवार को प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता विजय लेंका ने की. बैठक में राज्य कमिटी द्वारा प्रस्तावित आंदोलन की रूपरेखा पर गंभीरता से चर्चा की गई. आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए पूर्ण समर्थन की घोषणा की.

बैठक के दौरान सरायकेला प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन भी किया गया. सर्वसम्मति से सुमन कुमार धीर एवं सामंत पप्पू कुमार को प्रखंड अध्यक्ष, धीरज कुमार सिंह को सचिव, गौतम महांती को कोषाध्यक्ष, जीवन कवि को उपाध्यक्ष तथा कर्मी महतो को महासचिव चुना गया.
बैठक में आंदोलन को मजबूत करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार किया गया. सभी सदस्यों ने यह विश्वास जताया कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आंदोलन को पूरी ताकत के साथ सफल बनाया जाएगा. इस अवसर पर संजय मिश्रा, अतुल महतो, शंकर बारीक, शिशिर हांसदा, कर्मू महतो, राखोहरि रजक, शिवनाथ मुखी, शुभेंदु कवि, रुद्र प्रताप महतो, सदानंद प्रामाणिक, गदाधर महतो, निर्मल कु. राउत, हरे कृष्ण प्रधान, लक्ष्मी प्रिया, गोमिया गोप, सुभाष चंद्र महतो, पुस्तम हजाम, मनोज कु. प्रधान, आनंद महतो, विजय लेंका और साकेत शेखर समेत कई अन्य शिक्षक साथी उपस्थित थे

