सरायकेला/ Pramod Singh मानवाधिकार संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन कवि ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बराबर सदर अस्पताल में पैसों की खेल की जानकारी मिल रही थी, लेकिन लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण उन्हें कार्रवाई करने में असुविधा होती थी. आज उन्हें आम लोगों से शिकायत प्राप्त हुई तो उन्होंने कार्रवाई करने को लेकर सरायकेला सदर अस्पताल उपाधीक्षक को पत्र लिखा है.

पवन कवि ने जानकारी दी कि गर्भवती महिलाओं के सीजर डिलीवरी के सारे उपकरण होने के बावजूद सदर अस्पताल में सीजर नहीं किया जाता था. 5 साल पहले इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने उस समय के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से शिकायत कर यहां सीजर चालू करवाया था. लेकिन आज उन्हें लगता है कि इसका पूरा फायदा अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर उठा रहे हैं. जो बेहद चिंताजनक है. उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

