सरायकेला/ Rasbihari Mandal राजनगर प्रखंड के टिंटीडीह पंचायत अंतर्गत गोपीनाथपुर गांव में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया. खेल प्रेमियों से खचाखच भरे मैदान में हुए इस रोमांचक मुकाबले में पहला पुरस्कार रायरगपुर टीम ने अपने नाम किया. जबकि दूसरा स्थान ब्लैक कमांडो (ओडिशा) टीम को मिला.

इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि समाजसेवी, युवा की धड़कन और दिल की आवाज राजकुमार मार्डी थे. उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

राजकुमार मार्डी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह के खेल आयोजन से युवाओं की प्रतिभा को मंच मिलता है. खेल न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है. आने वाले समय में मैं ऐसे आयोजनों को और प्रोत्साहित करूंगा.

टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे जिन्होंने मैच का खूब आनंद उठाया. आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया.

