सरायकेला: जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा 10 दिसंबर 2025 (बुधवार) को सुबह 10:00 बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा. जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि मेले में श्याम स्टील लिमिटेड, रामकृष्णा कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, बीएन ट्रैक्टर्स, हरिओम कास्टिंग, युवा शक्ति फाउंडेशन और छवि कंस्ट्रक्शन सहित जिले की प्रमुख एवं प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी.

इस रोजगार मेले में सरायकेला- खरसावां, जमशेदपुर और चाईबासा क्षेत्रों के योग्य अभ्यर्थियों का चयन 700 से अधिक पदों पर किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को ₹14,000 से ₹35,000 प्रति माह वेतन के साथ मुफ्त बस सेवा, कैंटीन सुविधा, पीएफ एवं ईएसआईसी, इंसेंटिव और अन्य लाभ उपलब्ध होंगे.
मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता के आधार पर 8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीटेक एवं एमबीए धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक नए और अनुभवी अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं.
जिला नियोजन पदाधिकारी ने सभी योग्य उम्मीदवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है. अधिक जानकारी के लिए मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला- खरसावां में कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है.
साथ ही आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SaraikelaMCC पर भी संबंधित जानकारी उपलब्ध है. यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
