सरायकेला: जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में सोमवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इस रोजगार मेला में 13 नामी संस्थानों ने भाग लिया जिनमें रामकृष्ण फोर्जिंगस लिमिटेड, श्याम स्टील, मयंक इंटरप्राइजेज, यूनाइटेड एयर एक्सप्रेस, प्रधान कंस्ट्रक्शन, एलआईसी ऑफ इंडिया, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड, टाटा वोल्टास और बीएन महिंद्रा ट्रैक्टर्स शामिल रहे.

इस मौके पर एचएमसी ऑपरेटर, विएमसी ऑपरेटर, रोबोट ऑटोमेशन इंजीनियर, फोर्जिंग क्वालिटी असिस्टेंट, वेल्डर, हाउस कीपर, सिक्योरिटी गार्ड, ड्रिल ऑपरेटर, ग्राइंडिंग एंड मिलिंग ऑपरेटर, गैस कटर, क्रेन ऑपरेटर, ऑटो इलेक्ट्रीशियन, हैवी व्हीकल ड्राइवर, स्टोर कीपर, एसी तकनीशियन, सर्विस मैकेनिक, सेल्स मैनेजर और टेली कॉलर सहित विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया. कुल 206 अभ्यर्थियों को नियुक्ति हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया.

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार मेला जिले के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है. उन्होंने कहा कि नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा नियमित रूप से रोजगार शिविर और रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है. सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में इसमें भाग लेकर रोजगार प्राप्त करें.
कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो, वाईपी रवि प्रकाश सिंह, कर्मी सुरेंद्र रजक और सुजीत सरदार के साथ विभिन्न कंपनियों के एचआर मैनेजर भी उपस्थित रहे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
