सरायकेला/ Pramod Singh सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए सरायकेला- खरसावां जिला पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए गुरुवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर शुरू हुए एक महीने के विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में सरायकेला- राजनगर रोड स्थित नोरोडीह क्षेत्र में वाहनों की सघन चेकिंग की गई.

जांच के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट और बिना कागजात के वाहन चला रहे चालकों को रोका और ड्राइविंग लाइसेंस, रोड टैक्स, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट एवं ओनर बुक की जांच की. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 24 वाहनों का चालान काटा गया. साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी गई.
थाना प्रभारी विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों को जागरूक करना है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें. वाहन जांच अभियान में पुलिस बल के जवान भी मौजूद रहे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
