सरायकेला: जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के नेतृत्व में मंगलवार को सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹1,12,601 (एक लाख बारह हजार छः सौ एक रुपये) की वसूली की गई. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित वाहन परिचालन सुनिश्चित करना था.

अभियान के दौरान भारी मालवाहक वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजात वाहन चलाने पर रोक लगाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया. यह अभियान सरायकेला- राजनगर बाईपास रोड पर चलाया गया, जहां वाहनों की विशेष जांच, दस्तावेज़ों का सत्यापन और चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई.
जिला परिवहन विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के सभी प्रमुख चौक- चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है.
आम नागरिकों से अपील की गई कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना कानूनी दायित्व होने के साथ- साथ स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है.
इस अभियान में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर दिलीप कुमार और रवि प्रसाद, सड़क सुरक्षा प्रबंधन से कुंदन वर्मा, तथा रोड इंजीनियर एनालिस्ट आशुतोष कुमार सिंह और धृत कुमार सक्रिय रूप से शामिल रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
