सरायकेला: झारखंड सरकार के परिवहन विभाग के निर्देशानुसार जिले में 3 से 9 नवंबर तक “रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” साप्ताहिक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को सरायकेला- खरसावां जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में चांडिल स्थित पाटा टोल गेट (एनएच-33) पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस दौरान मोटरसाइकिल और भारी वाहनों के चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति सीमा में वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, इसलिए हर चालक को अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाना चाहिए.
उन्होंने वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, हिट एंड रन की घटनाओं से बचने और “गुड सेमेरिटन योजना” की जानकारी दी. साथ ही चालकों को यह भी बताया गया कि अनियंत्रित गति और लापरवाही से वाहन चलाना अपने साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी खतरे में डालता है.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने चालकों के बीच पंपलेट और सुरक्षा संदेश वितरित किए तथा सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक किया.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
