सरायकेला: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने टॉल रोड कांड्रा और सिनी में विशेष जागरूकता अभियान चलाया.

अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन का काम नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह यातायात नियमों का पालन करे.
विशेष अभियान के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया और दोपहिया वाहन चालकों एवं उनके सह-यात्रियों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई.
इसके अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी ने ऑटो चालकों को सभी आवश्यक वैध कागजात जैसे परमिट, बीमा और चालक अनुज्ञप्ति साथ रखने और विभाग द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
