सरायकेला/ Pramod Singh सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन सरायकेला- खरसावां जिले में जागरूकता अभियान जारी रहा. इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में राजनगर पंचायत स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान आम लोगों को यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी गई और सभी से स्वयं नियमों का पालन करने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने राजनगर पंचायत अंतर्गत ग्रामीणों और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ भी दिलाई.
गिरिजा शंकर महतो ने उपस्थित ग्रामवासियों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और ओवर स्पीडिंग से बचें. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है.
इस अवसर पर रविंद्र महतो, ग्राम प्रधान राजनगर, ईश्वर चंद्र महतो, कुर्मा पंचायत राजनगर और मोतीलाल मंडल, गोविंदपुर पंचायत राजनगर को सड़क सुरक्षा दूत के रूप में चयनित किया गया. कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक सरायकेला- खरसावां सहित सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य भी मौजूद रहे और लोगों को सुरक्षित परिवहन के प्रति जागरूक किया गया.

