सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत सरायकेला- टाटा मार्ग पर साहेबगंज के पास हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार सीनी निवासी नितेश चौधरी (40) और अमन गोराई (34) सरायकेला फ्रिज खरीदने आए थे. खरीदारी के बाद दोनों बाइक से वापस सीनी लौट रहे थे. इसी दौरान साहेबगंज के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.


विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से रोड एंबुलेंस के जरिए दोनों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद नितेश चौधरी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. वहीं अमन गोराई का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
