सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला- जमशेदपुर मार्ग पर दुगनी पुलिस लाइन के पास बुधवार सुबह लगभग 7.30 बजे एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ऑटो पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. गनीमत रही कि ऑटो में उस समय कोई सवारी मौजूद नहीं थी.

मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश दास (35 वर्ष) अपना ऑटो लेकर सरायकेला की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप वैन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर लगते ही ऑटो सड़क पर पलट गया और चालक उसमें फंस गया.
आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मुकेश दास को ऑटो से बाहर निकाला. सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
घटना की सूचना पाकर सरायकेला थाना के सब- इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है और अज्ञात पिकअप वैन की तलाश में जुट गई है. आगे की कार्रवाई जारी है.

