सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला नगर स्थित किंडर गार्डेन स्कूल के समीप बुधवार शाम करीब 5 बजे बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर हो गई. घटना में साइकिल सवार युवती संध्या महतो (23) और बाइक सवार युवक राजेश महतो (30) घायल हो गए. दोनों घायल कदमडीहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संध्या महतो साइकिल से सरायकेला बाजार आई थी और वापस गांव लौटने के क्रम में किंडर गार्डेन स्कूल के पास पीछे से आ रही राजेश महतो की बाइक अनियंत्रित होकर उसकी साइकिल से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर गए.
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नगर अध्यक्ष राजा ज्योतिषी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अपनी बाइक से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार राजेश महतो के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि संध्या महतो के सिर में हल्की चोट लगी है. सूचना मिलने के बाद सरायकेला थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आगे की जांच में जुट गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
