सरायकेला/ Rasbihari Mandal थाना क्षेत्र के गोविंदपुर के समीप रविवार शाम करीब 7 बजे दो बाइक आपस में टकरा गईं. इस सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार बाबूलाल महतो, उम्र लगभग 30 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूलाल महतो सरायकेला थाना क्षेत्र के मिरगी गांव का निवासी है. वह रविवार को एक पार्टी में शामिल होने के लिए बाइक से खरसावां गया था और लौटते समय सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई.
टक्कर इतनी तेज थी कि बाबूलाल महतो के हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और फरार बाइक सवार की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

