सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत पामपड़ा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें बाइक संख्या JH 22H 2149 से चाईबासा की ओर से लौट रहे रायबु चूड़ा (40) सड़क किनारे खड़े ट्रक JH 05CC 2950 के पीछे से टकरा गए, जिससे उनके सर और पैर में गंभीर चोट आई.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को रोड एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के लिए रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
सरायकेला में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है. लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है. तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, सड़क किनारे खड़े वाहन और रात में पार्किंग लाइट का इस्तेमाल न करना हादसों के प्रमुख कारण हैं. लोगों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है ताकि सड़क हादसों पर लगाम लग सके.

