सरायकेला/ Rasbihari Mandal राष्ट्रीय जनता दल के क्रियाशील सदस्य शिवेन्द्र गोराई ने सुनील साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सरायकेला- खरसावां जिला के प्रमोद साहू, मथुरा प्रसाद साहू, हरेराम साहू, राजकिशोर गोराई, कमललोचन साहू समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुनील साहू के नेतृत्व में पार्टी को नया विस्तार मिलेगा.

शिवेंद्र ने बताया कि रांची में आयोजित कार्यक्रम में सुनील साहू को अति पिछड़ा जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. यह नियुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने की है. उन्होंने कहा कि 13 जुलाई को रांची में पूरे झारखंड से हजारों समर्थक सुनील साहू के नेतृत्व में राजद में शामिल हुए थे. कुछ ही दिनों में पार्टी ने उन्हें यह बड़ा दायित्व देकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है.

