सरायकेला/ Pramod Singh आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा मंगलवार को उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा की अध्यक्षता में की गई. बैठक में आकांक्षी प्रखंड सरायकेला, गम्हरिया एवं कुकड़ू के सभी सूचकांकों पर चर्चा करते हुए लक्ष्य आधारित कार्ययोजना निर्धारित की गई.

समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि योग्य लाभुकों को समयबद्ध रूप से सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए. विशेष रूप से किसानों की आय में वृद्धि, रोजगार सृजन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया.

बैठक में यह भी तय किया गया कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही, जमीनी स्तर पर पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया.
रोजगार सृजन हेतु स्वयं सहायता समूहों और उद्यमशीलता गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा पोषण स्तर में सुधार के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली की सघन निगरानी करने का निर्देश दिया गया.
सभी विभागों को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की मूल भावना के अनुरूप योजनाओं को पारदर्शी और परिणामोन्मुख तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, ताकि आमजन को शीघ्र और प्रत्यक्ष लाभ मिल सके. बैठक में सिविल सर्जन, जिला पशुपालन पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीडीपीओ, एलएस, आकांक्षी प्रखंड समन्वयक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
