सरायकेला/ Pramod Singh बिरसा चौक स्थित हरिहर मॉल में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा शुरू हुआ. कथा के शुभारंभ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इसके तहत सरायकेला के जगन्नाथ घाट से 151 श्रद्धालु महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश उठाया. महिलाएं माथे पर कलश लेकर नगर क्षेत्र का भ्रमण करती हुई हरिहर मॉल पहुंचीं और कलश को स्थापित किया.

कथा आयोजनकर्ता हरिहर लोहार ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा के लिए दिल्ली से पधारे श्रीमान राम नारायण दास जी महाराज मुख्य वक्ता होंगे. उन्होंने कहा कि कथा के दौरान अन्य तीन विद्वान आचार्य भी श्रद्धालु श्रोताओं को श्रीमद भागवत माहात्म्य का संदेश देंगे.
मौके पर भोला महांती, शंभू आचार्य, नीलू नायक, केशव प्रधान, सोमा पूर्ति, हेमंत कुमार सिंह, नागु साहू, अंशित कुमार नायक, सुनील साहू और विष्णु नायक सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे.

