सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला- खरसावां जिला में 1 अगस्त से जमीन की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी. सरकारी नियम के तहत शहरी क्षेत्रों में जमीन की वैल्यू 10% बढ़ेगी. इससे स्टांप शुल्क और निबंधन शुल्क में भी बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन
जिला अवर निबंधन पदाधिकारी घासीराम पिंगुवा ने बताया कि पूरे झारखंड में सरकार के निर्देशानुसार जमीन की सरकारी वैल्यू में 10% का इजाफा होगा. सरायकेला, आदित्यपुर, चांडिल, छोटागम्हरिया और कपाली जैसे शहरी क्षेत्रों में जमीन का सरकारी दर पहले से अधिक है. शहरी क्षेत्र की जमीन ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में ज्यादा महंगी है. एक अगस्त से स्टांप शुल्क और निबंधन शुल्क में भी बढ़ोतरी होगी. इससे जमीन की रजिस्ट्री पर ज्यादा खर्च आएगा. जमीन खरीदने और बेचने वालों को अब ज्यादा पैसे देने होंगे.

विज्ञापन
