सरायकेला/ Pramod Singh जिले के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत लेपाटांड पंचायत के बुवालांग टोला आमटांड़ के ग्रामीणों ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है. ग्रामीणों ने गांव के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पर पिछले तीन माह के राशन का गबन करने का आरोप लगाया है.

दुकानदार ने राशन वितरण करने से पूर्व ही ऑनलाइन बायोमैट्रिक अंगूठा लगवा लिया और बाद में ग्रामीणों को राशन नहीं दिया. ग्रामीणों ने एजीएम और डीएसडी पर भी आरोप लगाया है कि वे राशन डीलर के साथ मिलीभगत कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया राशन गोदाम जाकर पूछने पर हमें डांट फटकार कर भगा दिया जाता है.
ग्रामीणों ने उपायुक्त से उक्त राशन दुकान के संचालक के खिलाफ जांच करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. उपायुक्त ने कहा कि मामले की जांच जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी..
राशन डीलर की शिकायत करने के लिए आप जिला आपूर्ति कार्यालय या संबंधित विभाग की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं. जिले में ऑनलाइन पोर्टल भी उपलब्ध हैं जहां आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
