सरायकेला/ Rasbihari Mandal राजनगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने जिला प्रशासन को एक विस्तृत और व्यापक प्रस्ताव भेजा है. इस प्रस्ताव में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई अहम सुझाव दिए गए हैं.

थाना प्रभारी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्कूल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास स्पीड ब्रेकर या रंबल स्ट्रिप का निर्माण, अंधेरे स्थानों तथा मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की अनुशंसा की गई है.
प्रस्ताव के मुताबिक 18 स्थानों पर बस स्टैंड को चिह्नित कर व्यवस्थित किया जाएगा. इसके साथ ही 31 स्थानों पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण और 31 जगहों पर जेब्रा क्रॉसिंग चिन्हित करने की भी मांग की गई है. कुजू से छोटानागपुर कॉलेज तक स्ट्रीट लाइट लगाने का सुझाव भी प्रस्ताव में शामिल है. दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने का भी निर्णय प्रस्तावित किया गया है.
थाना प्रभारी ने कहा कि रात के समय बिजली की पर्याप्त व्यवस्था न होने और कई स्थानों पर अंधेरा रहने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही सीसीटीवी कैमरों के अभाव में अपराध और दुर्घटनाओं की जांच में परेशानी होती है.
उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि जिला प्रशासन इन सुझावों पर त्वरित कार्रवाई करता है तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी. स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है और इसे एक सकारात्मक कदम बताया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
