सरायकेला/ Pramod Singh राणीसती मंदिर में वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

महोत्सव के प्रथम दिन मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया. इसके साथ रानी सती दादी का मंगल पाठ, विशेष श्रृंगार और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई. श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा- अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना की.
दूसरे दिन दादी का भव्य श्रृंगार किया गया. छप्पन भोग अर्पित किया गया और अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई. महिलाओं ने रंग- बिरंगी चुनरियां ओढ़कर मधुर भजनों पर झूमते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा.

यह महोत्सव केवल पूजा- अर्चना तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के लोगों के लिए एकजुटता और आस्था का महत्वपूर्ण अवसर बना. आयोजन में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली.
इस अवसर पर मनोज चौधरी, पवन अग्रवाल, विकास चौधरी, विपिन चौधरी, संजय सेकसरिया, राजकुमार अग्रवाल, अरुण सेक्सरिया, ललित चौधरी, रतन चौधरी, आशीष अग्रवाल, वितेश चौधरी, रवि अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, संजय चौधरी, सत्यनारायण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

