सरायकेला/ Bipin Varshney रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-5 में सोमवार 22 सितम्बर 2025 को प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच वर्ष 2025 का बोनस समझौता हुआ. इस अवसर पर दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग की भावना के साथ 18.10 प्रतिशत बोनस पर सहमति जताई.

कर्मचारियों की ओर से अध्यक्ष श्री राजू सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री धनंजय कुमार, महामंत्री श्री अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. वहीं प्रबंधन की ओर से सीएचआरओ श्री भूपेंद्र लोधी, मानव संसाधन के प्लांट हेड श्री सत्यरंजन खतुआ, फैक्ट्री मैनेजर श्री गोपाल सिंह देव और श्री नीरज सिन्हा ने हस्ताक्षर किए.
समझौते को प्रबंधन और कर्मचारियों दोनों ने स्वागत योग्य कदम बताया. साथ ही कहा कि यह समझौता औद्योगिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ सामूहिक विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित होगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
