राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड के बोडामतोली गांव में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब दिखने लगा है. गांव के सिद्धू महतो का घर बारिश के कारण ढह गया. बताया जाता है कि लगातार बारिश से उनके घर की दीवारें कमजोर हो गई थीं और भरभराकर गिर गईं.

सिद्धू महतो ने बताया कि घटना के वक्त वह घर पर नहीं थे. जब वापस लौटे तो देखा कि उनका पूरा घर गिर चुका था. इस घटना के बाद सिद्धू महतो ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि अब उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं बची. स्थानीय समाजसेवी मोती महतो ने बताया कि गांव में कई ऐसे परिवार हैं जिनके घर बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों को मदद दी जाए ताकि वे सुरक्षित रह सकें. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर मदद नहीं मिली तो बारिश के कारण और भी घरों के गिरने का खतरा बना रहेगा.

