राजनगर/ Rasabihari Mandal सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड के बड़ा सिजुलता पंचायत भवन के समीप बने गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कार्यालय से रविवार को गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय महासचिव पितोवास प्रधान के नेतृत्व में संघ का जागरण रथ रवाना किया गया.

गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय महासचिव पितोवास प्रधान ने जानकारी देते हुए कहा यह रथ कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में भ्रमण कर समाज को जागरूक करने का कार्य करेगी. यह रथ दो महीने तक गांव- गांव जाकर गौड़ समाज को जागरूक करेगी. उन्होंने कहा समाज को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं से संबंधित समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से जागरण रथ को रवाना किया गया है.
बाईट
पितोवास प्राधन (केंद्रीय महासचिव)
वहीं इस मौके पर गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय सचिव हरे कृष्णा प्रधान, केंद्रीय उपाध्यक्ष नीबू प्रधान, केंद्रीय कोषाध्यक्ष चीनीवास प्रधान, केंद्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गोप, केंद्रीय सह सचिव कृष्णा प्रधान, काशीनाथ प्रधान, सरायकेला जिला अध्यक्ष अशोक प्रधान, अश्विनी प्रधान, चतुर्भुज प्रधान, राजू प्रधान, आशीष प्रधान, सानू महाकुड़, गोरांगो प्रधान, अरविंद प्रधान, घनश्याम महाकुड़, जेना प्रधान, विश्वनाथ प्रधान, प्रह्लाद प्रधान, सुजीत प्रधान, पंकज प्रधान, विश्वम्भर प्रधान, समेत अन्य उपस्थित थे.
देखें video

