सरायकेला/ Rasbihari Mandal राजनगर थाना क्षेत्र के हेंसल बजरंग बली मंदिर के समीप मंगलवार की रात लगभग 8 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह तेज गति का फायदा उठाकर चकमा देते हुए निकल गया.

घटना के बाद घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से प्रिया हेल्थ क्लीनिक ले जाया गया. कुछ देर के लिए उन्हें होश भी आया, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने तुरंत एमजीएम रेफर कर दिया. उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.
बुधवार सुबह मृतक का शव उनके आवास खोकरो गांव पहुंचाया गया. मौके पर समाजसेवी अजय कुमार गोप भी पहुंचे और प्रशासनिक सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजवाया गया.
राजनगर थाना पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजाराम लोहार, निवासी खोकरो गांव, के रूप में हुई है.

