सरायकेला: राजकन्या उच्च विद्यालय में हेल्थ एजुकेशन वीक के तहत गुरुवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर की उपस्थिति में छात्राओं को बाल विवाह रोकने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, साइबर क्राइम से बचाव, महिला हेल्पलाइन और चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राएं, शिक्षकगण, सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक और आरकेएसके के कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसी क्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र पंडरा-1, सरायकेला का निरीक्षण भी किया. निरीक्षण के दौरान लाभुकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने और केंद्रों के संचालन को पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया. साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, साइबर क्राइम से बचाव और बाल विवाह उन्मूलन से संबंधित संदेश अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाएं.
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाल विवाह रोकने हेतु विद्यालयों और समुदाय स्तर पर नियमित जागरूकता अभियान चलाया जाए. “बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ” योजना के उद्देश्य को जन-जन तक पहुँचाते हुए छात्राओं की शिक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाए. साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए छात्र- छात्राओं को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी जाए. महिला हेल्पलाइन (181) और चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) की जानकारी हर विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में प्रमुखता से उपलब्ध कराई जाए. VHSND दिवस के अवसर पर पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाए और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं महिलाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार और सेवाएं सुनिश्चित की जाएं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
