सरायकेला/ Pramod Singh जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है. तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से सरायकेला की दो प्रमुख नदियों खरकाई और संजय का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है. गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दुगनी में संजय नदी के हालात का जायजा लिया और लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की.

सरायकेला- खरसावां मार्ग पर आवागमन ठप्प.
सरायकेला- खरसावां मार्ग पर खप्परसाही के समीप बहने वाली संजय नदी सुबह से ही उफान पर है. खप्पर साही पुल भी डूब गया है, जिससे खरसावां का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है. गुरुवार की सुबह से ही पुल के ऊपर से पानी बह रही थी, और 3 बजे तक पुल के ऊपर करीब 4 फीट पानी बहने लगा. पुल के ऊपर पानी बहने से सरायकेला- खरसावां के बीच आवागमन ठप हो गया है. कोलबीरा अंडर पुल पर भी लगभग 4 फीट पानी जमा हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है. अंडरपुल पर सिर्फ बड़ी गाड़ियां ही पार हो रही हैं, जबकि छोटे वाहन जैसे बाइक, कार इत्यादि का आवागमन ठप हो गया है.
जिले में वर्षा की स्थिति.
जिले के चार प्रखंड में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है. चांडिल में सामान्य वर्षा 72.7 मिमी है, जबकि कुल वर्षा 123.2 मिमी हुई है. नीमडीह में सामान्य वर्षा 89.9 मिमी है, जबकि कुल वर्षा 128.0 मिमी हुई है. ईचागढ़ में सामान्य वर्षा 65.4 मिमी है, जबकि कुल वर्षा 67.3 मिमी हुई है. कुकड़ू प्रखंड में सामान्य वर्षा 51.0 मिमी है, जबकि कुल वर्षा 185 मिमी हुई है.
देखें सूची कब कितना हुआ बारिश

