सरायकेला/ Pramod Singh पब्लिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का उद्घाटन शनिवार देर शाम राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने बेलबरण के साथ मां का कपाट खोलकर किया. इस अवसर पर राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने कहा कि यह केवल एक पूजा नहीं है, बल्कि हमारी पारंपरिक संस्कृति है जिसे बचाना हर सरायकेला वासी का कर्तव्य है.

राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने बताया कि देश की स्वतंत्रता से पूर्व यह पूजा राजबाड़ी में आयोजित हुआ करता था और सारा खर्चा राजबाड़ी द्वारा वहन किया जाता था. सरायकेला राज स्टेट के भारत गणराज्य में विलय के उपरांत यह पूजा जनता द्वारा किया जाने लगा, जो आज भी भव्य रूप से आयोजित हो रही है. इसके लिए उन्होंने सभी जनता का आभार जताया.
इस अवसर पर भोला महंती, गोलक बिहारी पति, श्रीधर सिंहदेव, दिलीप कुमार दाश, पार्थो सारथी दाश, रुपेश साहू, सौरभ साहू, शम्भू आचार्य, उमेश भोल, मनोज सिंह, तपन कामिला, रामनाथ सरंगी, देवराज सिंहदेव, मनोज महाराणा, अनिल महंती, पंकज साहू, गौतम नायक, दीपक बराट, राजेश रजक, कालू राणा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

