सरायकेला/ Pramod Singh थाना परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर थाना प्रभारी विनय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी. समारोह में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार ने देश की एकता और अखंडता पर जोर देते हुए सभी नागरिकों से राष्ट्र सेवा का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की धरोहर और संस्कृति का सम्मान करे तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए. उन्होंने सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.
समारोह में उपस्थित पुलिस बल ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया.

विज्ञापन
